DRDO में निकली भर्ती, अन्तिम तिथि 26 जून 04 Jun. 2019 6:48 Defence Ministry के Defence Development Research Organization में टेक्नीशियन-ए के 351 पदों के लिए भर्ती निकली है। रक्षा मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि डिप्लोमा और आईटीआई सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए 3 जून, 2019 से 26 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। इस वैकेंसी से जु़ड़ी जरूरी जानकारियां ये रहीं - एप्लीकेशन प्रोसेस 3 जून, 2019 यानी आज से शुरू होगा और अभ्यर्थी 26 जून, 2019 तक अप्लाई कर सकते हैं। - आवेदक के पास कम से कम एक मान्यता प्राप्त संस्थान से मांगे गए विषय में एक साल का अनुभव होना चाहिए। इस वैकेंसी के तहत देश भर में 60 लैबोरेटरी और सेंटर्स पर भर्ती की जाएगी। क्या है योग्यता? - आवेदक का किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं या 10वीं के समकक्ष उत्तीर्ण होना जरूरी है। - भर्ती किए जा रहे फील्ड में किसी भी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से सर्टिफिकेट होना जरूरी है। - किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में संबंधित फील्ड में एक साल का अनुभव होना जरूरी है। - आवदेक क...