मोदी ने इन 10 बड़े चेहरों को क्यों रखा कैबिनेट से बाहर? नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने नए मंत्रिपरिषद (union council of ministers 2019) में पिछली सरकार के कुछ बड़े चेहरों को जगह नहीं दी है। ये तमाम वो चेहरे हैं, जिनके बारे में पूरी संभावना थी कि वो फिर से मंत्री बनाए जा सकते हैं। लेकिन, जब शपथग्रहण की बारी आई तो उनका नाम मंत्रियों की लिस्ट (2019 cabinet ministers list of india) से गायब दिखा। संवैधानिक तौर पर किसी को मंत्री बनाना या नहीं बनाना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार (prerogative) है। ऊपर से मोदी के पास अपनी पार्टी के 303 सांसद हैं। इसलिए, उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) समेत कुछ वरिष्ठ सहयोगियों से राय-मशविरा जरूर किया होगा, लेकिन किसी नेता को दोबारा मंत्रिपरिषद में जगह नहीं देने का अंतिम फैसला उन्हीं का है। ऐसे में आइए समझने की कोशिश करते हैं कि पिछली मोदी सरकार में मंत्री रहे इन 10 बड़े चेहरों की मंत्रिपरिषद (union council of ministers 2019) से छुट्टी क्यों हुई? सुषमा स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वर...