SSC GD 2019 : जीडी कांस्टेबल भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी, इतने पदों पर होगी नियुक्ति
SSC GD 2019 : जीडी कांस्टेबल भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी, इतने पदों पर होगी नियुक्ति
दोस्तों आज मैं इस आर्टिकल में आप लोगों को एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2019 के बारे में बताऊंगा | कुल कितने पदों पर भर्ती होनी है ? किन पोस्ट पर भर्तियां होंगी ? तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से |
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2019 नोटिफिकेशन कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है | एसएससी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक CAPFs, NIA, SSF और राइफलमैन(GD) में कांस्टेबल के कुल 58373 पदों पर भर्ती होगी | जिसमें से 50066 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 8307 महिला उम्मीदवारों के लिए होंगे | आपको बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2019 के लिए लिखित परीक्षा 11 फरवरी से 14 मार्च 2019 तक आयोजित हुई थी | इस परीक्षा के लिए एसएससी ने 125 शहरों में 297 सेंटर बनाए थे | यह परीक्षा प्रत्येक दिन तीन शिफ्ट में आयोजित हुई थी
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2019 के लिए 5220335 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिनमें से 3041284 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे | एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट 31 मई 2019 तक आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है | रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे | परीक्षा में सफल उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा | इस परीक्षा को पास करने वाले पुरुष उम्मीदवार को 24 मिनट में 5 किलोमीटर की रेस लगानी होगी और महिला उम्मीदवार को 8.5 मिनट में 1600 मीटर की रेस लगानी होगी |
कुल पदों की संख्या जानने के लिए आप एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं |
दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो हमारे पेज को लाइक और फॉलो जरूर करें ताकि आपको नए नए अपडेट लगातार मिलता रहे धन्यवाद |

Comments
Post a Comment