भारत में टॉप 6 सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियां
भारत में टॉप 6 सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियां
दोस्तों, पिछले कुछ सालों से भारतीय अर्थव्यवस्था में काफी बदलाव आया है। आज, केवल इंजीनियर या डॉक्टर ही नही, बल्कि बहुत से पेशे हैं जो अच्छी नौकरी और वेतन पाते हैं। यहाँ भारत में शीर्ष 6 सबसे ज्यादा भुगतान करने वाली नौकरियों की एक सूची दी गई है। तो चलिए डालते हैं इन सभी पर एक नजर:
1. वकील:
कानून एक ऐसा पेशा है जिसकी हमेशा मांग रहेगी। पे सेकेल के अनुसार, एक कॉर्पोरेट वकील औसतन 7 लाख रूपये प्रति वर्ष कमाता है। जब आप अच्छे लॉ स्कूलों से स्नातक होते हैं, तो यह पैकेज ज्यादा होता हैं। जहाँ सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे के लिए औसत पैकेज 7-10 लाख रु है।
2. कमर्शियल पायलट:
भारत में सबसे अधिक भुगतान वाली नौकरियों में से एक और कम उम्र में, एक कमर्शियल पायलट की नौकरी काफी ग्लैमरस है। इनमे आपको कहीं पर भी आरंभिक वेतन 1.5-2 लाख रु प्रति माह मिलता है।
3. मैनेजमेंट प्रोफेशनल:
मैनेजमेंट, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्सेज आदि व्यवसाय के सभी क्षेत्रों में भूमिकाएं शामिल करते हैं, जो एमबीए की डिग्री के माध्यम से अनलॉक हो जाते हैं। सैलरी की बात करें, तो उदाहरण के लिए, इस साल एक दर्जी के बेटे को ।IIM नागपुर से स्नातक करने के बाद 19 लाख रुपये का पैकेज मिला।
4. डॉक्टर:
भारतीयों को पीढ़ियों से अपने बच्चों को चिकित्सा पेशे में लाने का जुनून है। इसके लिए आपको एक अच्छे मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस के दौरान कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। इन पेशे में एक अच्छी नौकरी आपको लगभग 6 लाख रूपए सालाना पैकेज तक दिला सकती है। डॉक्टरों की मांग केवल बढ़ने वाली है क्योंकि स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता बढ़ती रहती है।
5. सिविल सर्विसेज:
सिविल सेवा परीक्षा शायद भारत में सबसे पुरानी प्रवेश परीक्षा है, जिसे अंग्रेजों ने देश में एक प्रशासनिक वर्ग को विकसित करने के लिए शुरू किया था। आज भी यह बेहद प्रतिष्ठित है, और 7 वें वेतन आयोग ने शुरुआत से ही उच्च वेतन देने के साथ ही इसे आर्थिक रूप से आकर्षक भी बनाया है। आज एक प्रारंभिक सिविल सेवा अधिकारी को लगभग 80,000-85,000 रूपये प्रति माह वेतन दिया जाता है।
6. चार्टर्ड अकाउंटेंट:
चार्टर्ड अकाउंटेंट एक ऐसा पेशा है, जो हमेशा मांग में रहेगा, एक स्टार्टअप से लेकर बहु-राष्ट्रीय तक हर कंपनी को इसकी आवश्यकता होती है। एग्जाम अपडेट के अनुसार, जो लोग एक प्रयास में सीए फाइनल क्लियर करते हैं, उन्हें आम तौर पर उच्च-भुगतान वाले वेतन पैकेज 11 से 14 लाख रुपये तक की पेशकश की जाती है। जो इसे आज भारत में सबसे अधिक वेतन देने वाले नौकरियों में से एक बनाती है।
By:- कपिल कुमार प्रजापति






Comments
Post a Comment